best news portal development company in india

उगते सूर्य को आस्थावानों ने अर्ध्य अर्पित कर आरोग्य की कामना की

SHARE:

गयाजी,(ब्यूरो कार्यालय)/- स्थानीय डॉ.विवेकानंद पथ गोल बगीचा स्थित डॉक्टर विवेकानंद मिश्र के आवास पर परिवार के साथ आस्था बानो ने भी उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर आरोग्य सुख, शांति, एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि सूर्य पूजा के माध्यम से हमने हीं अहिंसा का प्रथम संदेश पूरे विश्व में दिया है। प्रत्यक्ष देव सूर्य नारायण की उपासना और साथ ही प्रकृति के प्रति आभार प्रकट कर अपने जीवन में अनुशासन श्रद्धा और समर्पण की अनूठी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। सूर्य के प्रति हम सब उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। क्योंकि प्राणियों के एकमात्र जीवन दाता प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य ही हैं।आज उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के लिए इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख के लोगों में डॉ.विवेकानंद मिश्र, मृदुला मिश्रा, डॉ. ज्ञानेश भारद्वाज, अधिवक्ता दीपक पाठक, कुमार विक्रम मिश्रा, कुमार अमितेश, लकी मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, रानी मिश्रा, मालती देवी, अनूप पाठक, अमृता देवी, राजकुमार यादव संध्या मिश्रा रवि मिश्रा, मेघा मिश्रा, सुनील यादव, अजय मिश्रा, संजय दास, बेबी देवी, संजय मिश्रा , अधिवक्ता अपर्णा मिश्रा, अनुज्ञा मिश्रा, तनिष्का मिश्रा, कुमारी कशिश, श्रीमती सुगंधा पाठक, अनन्या मिश्रा, आयांश मिश्रा, ईशु पाठक, आश्रित, गीतिका पाठक, शोभा देवी, इत्यादि थे। उल्लेखनीय है 36 घंटे के उपवास निर्जला पूरा कर व्रत समापन करने वाली अनुपम मिश्रा पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ अर्ध्य अर्पित कर विशेष पूजा, आरती हवन कर व्रत का समापन किया। प्रसाद वितरण किया।

रिपोर्ट:-प्रियाशु मिश्रा

V9 News
Author: V9 News

Leave a Comment