best news portal development company in india

ग्रामीणों ने नवविवाहिता मासूम के हत्यारों को को फांसी देने की माँग की

SHARE:

गरजी  जिले के परैया प्रखण्ड के राजपुर निवासी दलित परिवार के अति सुशील शिक्षित बेटी की निर्मम हत्या पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हत्यारों को फांसी देने की माँग किया है।उल्लेखनीय है मृतक 20 वर्षीय गीता कुमारी की शादी बीते माह 30 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज के साथ कोंच थाने के मंझियावां गाँव में अमित कुमार से हुई थी। शादी के महज 13 दिन बाद ससुराल से पति इत्यादि के साथ उतरेन में यज्ञ के अवसर पर लगे मेले में घूमने गई थी। घर लौटने पर ससुराल वालों ने गीता पर ‘मंगलसूत्र’ गायब करने का आरोप लगाकर यातनापूर्ण निर्मम हत्या कर दी। और ससुराल वालों ने शव को एक बोरे में भरकर शव को गायब करने की योजना बनाई। लेकिन मायके परिवार बालों को तुरंत वहाँ पहुँच जाने एवं पुलिस की सतर्क कार्यवाही से शव को नहीं छुपाया जा सका।

अतः इस जघन्य हत्या में लगे उन तमाम लोगों पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग प्रशासन से की गई है। लोगों ने मृतक परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि विपत्ति की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।माँग करने वालों में: प्रसिद्ध समाजसेवी मृदुला मिश्रा, डॉ जितेंद्र कुमार मिश्रा डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा, अशोक दुबे, राजीव नयन पांडे, रंजू देवी, किरण पाठक, नीलम पासवान, सूबेदार सिंह, विचार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, अमित कुमार,निर्भय कुमार सिंह, विकास सिंह, गौरव कुमार सिंह आशुतोष कुमार मिश्रा ितेन्द्र सिंह मनोज सिंह सुरेश पासवान गुना पासवान, अमरजीत पासवान, चन्दन मांझी, उपेंद्र पासवान, विनायक सिंह जितेश सिंह, राज किशोर सिंह, धीरज कुमार, कुमार, उर्मिला देवी, सविता देवी, उमा देवी, आरती देवी, राधिका देवी, रंजू देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, सविता देवी, शिक्षा पासवान, पारो देवी, कौशल्या, धनन्जय पासवान, राज कुमार, विहड़ पासवान, सुभाष कुमार, राजू देवी, गीता देवी, बबीता देवी, रामभरोस, राहुल रंजन, अभिषेक, कान्ती, शिवाकान्त, उर्मिला, राम बहादुर, पार्वती देवी, कौशल, शत्रुघ्न माँझी, बिमलेश एवं अन्य बड़ी संख्या में लोगों ने मांग की है।

रिपोर्ट:-प्रियाशु मिश्रा

V9 News
Author: V9 News

Leave a Comment