गया जी( ब्यूरो कार्यालय)/- दांगी मेमोरियल ट्रस्ट वंशराज बीघा परैया, के द्वारा किस कॉलेज कोरमा के प्रांगण में चल रहे निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान विष्णु का चरण प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की।
उपस्थिति प्रमुख लोगों में रोगी कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य कमलेश कुमार दिवाकर, 20 सूत्री कार्य कर्म समन्वय समिति के सदस्य अरविंद कुमार वर्मा, प्रसिद्ध चिकित्सक समाजसेवी डॉक्टर दिनेश सिंह, आयुर्वेद रक्षा एवं विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० विवेकानंद मिश्र, कौटिल्य मंच के प्रदेश महासचिव डॉ० रविंद्र कुमार, डॉ उज्जवल नारायण, डॉ० मनाली कुमारी, डॉक्टर विनय कुमार, डॉ प्रेम कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ पप्पू कुमार, डॉ रामदेव कुमार, डॉक्टर उमेश कुमार, डॉ मनोज मिश्रा, डॉक्टर के के सुमन, डॉक्टर नवीन मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह मंटू, विकास कुमार, राजीव रंजन, विवेक कुमार, सुमित सिंह, अमित राज, राजकुमार दीनानाथ वर्मा, के अलावे उपस्थित सभीने दांगी ट्रस्ट वंशराज बीघा द्वारा विभिन्न प्रकार की जन सेवी कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए सराहना की। तथा चिकित्सा सेवा कार्यों में समर्पित भाव से यात्रियों को चिकित्सा मुहैया कराने के लिए विशेष तौर पर उन सबों की प्रशंसा की। तथा अंत में सेवा शिविर में 15 दिनों तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉक्टर रविंद्र कुमार, उज्जवल नारायण, डॉक्टर मनाली कुमारी, दो रामदेव कुमार, डॉक्टर के के सुमन, अमित राज,सुमित सिंह, रंजीत कुमार, को संस्था के संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने उपरोक्त सभी को माला पहनकर, अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। अंत में आदत अतिथियों का उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट: प्रियांशु मिश्रा







