best news portal development company in india

श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेकर डॉक्टर मिश्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

गया (ब्यूरो कार्यालय)/- गया टिकारी मार्ग परस्थित राजा बीघा धर्मशाला में कौटिल्य मंच के वरिष्ठ सदस्य फूल कुमारी यादव के ससुर स्वर्गीय बंसी यादव के निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस सभा में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्रा ने उपस्थित होकर स्वर्गीय बंसी यादव के चित्र पर उनके परिवारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरी संवेदना प्रकट की। चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डॉक्टर मिश्र ने कहा की बंसी बाबू अत्यंत ही सरल स्वभाव के निश्छल व्यक्ति थे। वह धार्मिक कट्टर सनातनी एवं समाजसेवी थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि अब आप सब उनके अधूरे सपनों को पूरा करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों प्रमुख व्यक्तियों में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के प्रदेश सचिव पवन मिश्रा, रामदेव यादव, राम सुरेश यादव, दो हरदेव यादव, देवलाल महतो, राजेंद्र यादव जितेंद्र कुमार, गणेश जी, सुखेंद्र यादव हरीश यादव, संतोष यादव, बबलू यादव, कमलेश यादव, योगेंद्र यादव, कुलेश्वर यादव, चंद्रदीप यादव, मुंशी यादव, जानकी यादव, दीपक यादव, अखिलेश यादव, नेपाली विभा देवी, रेणु देवी, फुल कुमारी, चांदनी देवी, मंजू देवी, लीला देवी, के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया

V9 News
Author: V9 News

Leave a Comment