गांधी के विचारों की प्रासंगिकता और बढी है: डॉ० विवेकानंद मिश्र
गया जी(ब्यूरो कार्यालय)/-स्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा भवन में कौटिल्य मंच एवं भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व हिंसक पशुवत जीवन जीने को विवश है, क्योंकि गांधी जी जैसा आज कोई युग पुरुष या देवदूत के रूप में नजर नहीं आता जो सत्य और अहिंसा का मार्ग पर चलकर पथ प्रदर्शक बनकर मानवता का सही राह दिखाता। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांकन उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र और विचारों से किया जाता है। जो गांधी जी ने अपने व्यवहारिक जीवन कर दिखाया।

इस अवसर पर जिन्होंने बापू के चरणों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए डॉ ज्ञानेश भारद्वाज चंद्रभूषण मिश्रा मेघा मिश्रा उनमें प्रमुख रूप से चंद्र देव प्रसाद किरण देवी रंजन कुमार सिंह अनुपम मिश्रा श्रुति मिश्रा प्रियांशु मिश्रा संध्या मिश्रा अभय कुमार सिंह सुनील कुमार अजय मिश्रा संजय मिश्रा विवाह राणा रीता कुमारी सिद्धार्थ कुमार दिलीप कुमार संजू कुमारी पुष्पा देवी पवन कुमार पाठक विजय बाबू विट्ठल मृदुला मिश्रा सुदर्शन जी प्रेम भगत सुमन कुमार मृदुल मिश्रा अपर्णा मिश्रा यादि उल्लेखनीय थे।
रिपोर्ट:- दिव्यांशु मिश्रा






