बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर संपूर्ण बिहार में चलाए जा रहे संगठन सृजन का कार्यक्रम अभियान के तहत गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक प्रखंड पंचायत के अलावे संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए कृतसंकल्पित, प्रदेश प्रदेश द्वारा मनोनीत गया जी जिला प्रभारी बैजनाथ शर्मा ने वर्षों से खोई कांग्रेस की प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त कराने की दिशा में जिस प्रकार लगन समर्पण से लगे हैं, यह कार्य अभी तक यहां जिला प्रभारियों की सूची में शायद धरती पर उतरने वालों में इनका ऐतिहासिक कदम होगा। यह कथन है विभिन्न सामाजिक संगठनओं से जुड़े गया जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता डा विवेकानंद मिश्र का। उन्होंने प्रेस संवाददाता से साक्षात्कार करते हुए कहा, की शर्मा जी अपने विनम्र आचरण, संस्कार, व्यवहार, सरलता, संगठनात्मक अनुभव तथा अपने नेतृत्व कौशल से कांग्रेस को अपनी मकसद में सफलता प्राप्त कराएंगे। डाॅ.विवेकानंद मिश्र ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनके अपनापे के व्यवहार से सभी कार्यकर्ता उत्साहित एवं प्रसन्न हैं। डॉक्टर मिश्र ने कहा मुझे आशा है कि वर्षों से उपेक्षित वंचित कांग्रेसजनो को सम्मान पूर्वक समुचित स्थान दिलाने का मुख्य धारा में लाने की कोशिश करेेंगे। डॉक्टर मिश्र के बयान को बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कांग्रेस समर्थित लोगों ने समर्थन किया है। उसमें प्रो. गीता पासवान, रेवती रमन प्रसाद सिंहा, गिरेंद्र कुमार, बृजेश राय, पवन मिश्रा, किरण पाठक, अधिवक्ता दीपाक पाठक, अधिवक्ता रणजीत राज, नीलम पासवान, अशोक दूबे, सुरेंद्र उपाध्याय, कृष्ण पासवान, राम केवल सिंह गौरव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, डॉक्टर गोपी मिश्रा, शिवम गौड, गणेश मिश्रा, हरिद्वार मिश्र, प्रिंस दास, सरिता पटवा प्रोफेसर मीना गिरि, शंभू गिरि, यादि उल्लेखनीय हैं।
रिपोर्ट:- प्रियांशु मिश्रा






