गया जी/- स्थानीय मुरली हिल तेल बीघा रोड में समाजसेवी टिंकू जी के आवास पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समारोह का शुभारंभ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े आयुर्वेद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा एवं प्रसिद्ध पर्यावरण रक्षक समाजसेवी देवानंद देवशी तथा कौटिल्य मंच के सचिव समाजसेवी सुरेश राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बाबा साहेब के चरणों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया अपने उद्गार डॉ० विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राष्ट्र नायक थे। संविधान का निर्माणकर्ता सामाजिक न्याय का प्रबल पक्षधर बताया।
उनके बताएं रास्ते पर चलकर ही भारत को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। देवानंद देवशी ने कहा कि बाबा साहब को राष्ट्र के जीवंत रक्षक बताया। विस्तृत से उनके सामाजिक संघर्षों की चर्चा की।
सुरेश राम ने कहा कि बाबा साहेब एक कुशल राजनीतिज्ञ, कानूनविद् तथा उपेक्षित, वंचित, मुक लोगों के आवाज थे। इस मौके पर दीपक कुमार, टिंकू कुमार, पप्पू दास डॉ० ज्ञानेश भारद्वाज, मनीष कुमार, शंकर दास, गौतम कुमार, सतवीर दास, सोनू दास, प्रयाग दास, सुरेंद्र कुमार, उपेंद्र दास, धन्यवाद ज्ञापन टिंकू कुमार ने किया।
रिपोर्ट:- प्रियांशु मिश्रा






